उत्तर प्रदेश

Pratapgarh Driver Molest School Girl: 4 साल की मासूम के साथ स्कूल वैन में छेड़छाड़, ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई

Pratapgarh Driver Molest School Girl: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा नगर पंचायत में एक निजी स्कूल की 4 साल की छात्रा के साथ स्कूल वैन में छेड़छाड़ करने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में स्कूल प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

स्कूल वैन ड्राइवर ने की छेड़छाड़

सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैन ड्राइवर के साथ-साथ स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि, पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि स्कूल वैन के ड्राइवर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर कुंडा कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। Read More: Eta Love Jihad News: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, अंश राजपूत निकला नोमान अंसारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लंच के दौरान की घिनौनी हरकत

शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल के CCTV फुटेज की जांच की और वैन ड्राइवर को बुलाया। बच्ची ने ड्राइवर को देखते ही उसे पहचान लिया और बताया कि छुट्टी के वक्त लंच के दौरान ड्राइवर ने यह घिनौनी हरकत की।

स्कूल प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

महिला चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में बच्ची के नाजुक अंगों पर चोट की पुष्टि की, जिसके बाद बच्ची को आगे की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर, हनुमत नगर निवासी बबलू उर्फ शिव करन साहू को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद असद और प्रिंसिपल मोहम्मद जफर सिद्दीकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Pratapgarh Driver Molest School Girl: आरोपी से पूछताछ जारी

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ड्राइवर से पूछताछ जारी है, और स्कूल प्रशासन की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। SP ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। [caption id="attachment_79770" align="alignnone" width="300"] डॉ अनिल कुमार (एसपी प्रतापगढ़)[/caption] इस घटना से कुंडा के लोग स्तब्ध और आक्रोशित हैं।

बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही

स्थानीय निवासियों ने स्कूल प्रशासन पर बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और स्कूल वाहनों की निगरानी के मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गहन जांच का वादा किया है। [caption id="attachment_79765" align="alignnone" width="300"] स्कूल के बाहर हंगामा[/caption] ज्ञानेंद्र पसाद मिश्रा की रिपोर्ट