मध्य प्रदेश

Morena Firing: वर्चस्व विवाद में चलीं 11 गोलियां, महिला को लगी दो; इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

Morena Firing: मुरैना जिले में सोमवार सुबह दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के छोटी लालौर रेलवे फाटक के पास करीब 10 मिनट तक दोनों पक्षों में फायरिंग होती रही, जिसमें लगभग 11 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में सुनीता जाटव (35) नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीठ और सीने में दो गोलियां लगीं। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

[caption id="attachment_98224" align="alignnone" width="300"] Morena Firing[/caption]

Morena Firing: 10 मिनट तक गोलियों की आवाजें आती रहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूल सिंह जाटव और नवाब सिंह जाटव के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। शनिवार को दोनों पक्षों में बहस हुई थी, जो सोमवार सुबह गोलीबारी में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 10 मिनट तक गोलियों की आवाजें आती रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Morena Firing: दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही

[caption id="attachment_98225" align="alignnone" width="300"] Morena Firing[/caption]

गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। मुरैना सीएसपी दीपाली चंदोलिया ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Morena Firing: अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए

स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। फायरिंग के बाद पुलिस ने एहतियातन पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Morena Firing: स्थिति को नियंत्रण में लाया जाएगा

घटना ने मुरैना जिले में कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और स्थिति को नियंत्रण में लाया जाएगा।