भारत के ग्राम टीबूपुरा में दंपत्ति को अगवा कर जबरन

दंपति का अपहरण कर पीटा.. फिर पहनाई जूते-चप्पल की माला

आष्टा सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टीबूपुरा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां दंपति को न सिर्फ अगवा कर लिया गया बल्कि जबरन उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया। यह घटना तब हुई जब दंपत्ति अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

जबरन घसीट कर ले गए

बता दें कि हिम्मत सिंह बंजारा अपनी पत्नी के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने दूसरे गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली और उन्हें जबरन घसीट कर ले गए। आरोपियों द्वारा पीड़ितों के एक घर में ले जाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

जूते-चप्पल की माला पहनाई

इसके बाद आरोपियों ने दंपति को अपमानित किया और उन्हें जूते-चप्पल की माला पहनाई। हद तो तब हुई जब आरोपियों द्वारा इस घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को सुरक्षित आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि यह विवाद एक नाबालिग लड़की की सगाई टूटने को लेकर हुआ था। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।