मध्य प्रदेश
आगर मालवा में करोड़ों की केटामाइन ड्रग्स जब्त, 2 गिरफ्तार..BJP नेता फरार
Ketamine drug seizure Agar Malwa: आगर मालवा जिले से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केटामाइन ड्रग्स की एक भारी खेप को जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना मौके से फरार हो गया है।
[caption id="attachment_104759" align="alignnone" width="527"] 2 आरोपी गिरफ्तार[/caption]
करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स[/caption]
मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना[/caption]
अब पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है और इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी छानबीन शुरू कर दी गई है।
[caption id="attachment_104765" align="alignnone" width="602"] सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ आरोपी[/caption]
आगर मालवा से धीरप हाडा की रिपोर्ट
कैसे हुआ खुलासा?
कोतवाली पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगर-बड़ौद रोड पर दो गाड़ियों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 करोड़ 62 लाख रुपये है। [caption id="attachment_104760" align="alignnone" width="494"]Ketamine drug seizure Agar Malwa: रसायन भी जब्त
केवल ड्रग्स ही नहीं, बल्कि पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य सामग्रियों को भी जब्त किया है। इनमें शामिल हैं:- 12 किलो अमोनियम क्लोराइड – ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला रसायन
- वैज्ञानिक उपकरण – जिससे केटामाइन तैयार किया जा रहा था
- दो वाहन – जिनमें ड्रग्स को ले जाया जा रहा था