चित्रकूट में एक नाबालिग के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने स

ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

Chitrakoot Minor Tractor Accident: सरधुवा थाना क्षेत्र के नैनी गांव में गुरुवार को एक दुखद हादसा हो गया। खेत में खाद डालकर घर लौट रहे 15 वर्षीय किशोर के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, नैनी गांव निवासी 15 वर्षीय रैदास खेत में खाद डालने के बाद खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर की ओर वापस आ रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन किशोर को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। परिजन रो-रोकर बेबस हो गए।

नाबालिग द्वारा ट्रैक्टर चलाने पर सवाल

यह घटना नाबालिगों के कृषि वाहनों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। कानून के अनुसार नाबालिगों को ट्रैक्टर या अन्य भारी वाहन चलाने की अनुमति नहीं है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह आम बात है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

पुलिस की कार्रवाई

सरधुवा थाना प्रभारी शिवासरे ने बताया कि- 'सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।'