पांच लाख किलोमीटर ट्रेन चलाने वाले या 10 साल नौकरी

धनबाद रेल डिवीजन के 25 लोको पायलट को मिलेगा चीफ लोको इंस्पेक्टर बनने का मौका

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:   धनबाद रेल मंडल के 25 लोको पायलट को  चीफ लोको इंस्पेक्टर (सीएलआई) बनने का मौका मिलेगा. सकेंगे. धनबाद डिवीजन ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है.  पांच लाख किलोमीटर ट्रेन चलाने वाले या 10 साल नौकरी पूरी करने वाले प्रमोशन के लिए अर्जी दे पाएंगे. प्रमोशन पाने वाले सीएलआई का वेतनमान बढ़ कर लेवल-7 का हो जाएगा. उन्हें 46 सौ ग्रेड पे दिया जाएगा.

10 नवंबर से पहले निर्धारित फार्मेट में सीनियर डीईई ऑपरेशन धनबाद के कार्यालय में फार्म जमा करना है. फार्म संबंधित सुपरवाइजर से अनुशंसित होना चाहिए. लिखित परीक्षा के आधार पर प्रमोशन के लिए मेरिट लिस्ट तैयार होगी. परीक्षा में सभी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रमोशन की अधिसूचना के साथ फार्मेट और परीक्षा से संबंधित सिलेबस भी जारी किया गया है

यह भी पढ़ें: धनबाद की नदियों का होगा कायाकल्प, अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए धनबाद का चयन