छत्तीसगढ़
Sushasan Tihar : गरियाबंद के इस गांव में अचानक पहुंचे सीएम साय
sushasan tihar : सीएम साय ने दिया ग्रामीणों को 222 करोड़ का गिफ्ट
sushasan tihar : सुशासन तिहार को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार जोरों से जुटी हुई है. इसी क्रम में आम-जन की समस्याओं को जानने के लिए सीएम विष्णु देव साय बिना किसी सूचना के गरियाबंद के गांव पहुंच गए. तो फिर क्या...? करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का तोहफा दे दिया.मडेली ग्राम पंचायत में अचानक पहुंच गए
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के पांचवें दिन गरियाबंद जिले के मडेली ग्राम पंचायत में अचानक पहुंच गए. यह सुशासन अभियान का दसवां जिला दौरा था, जहां सीएम बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसका समाधान किया. मंच से सीएम साय की बड़ी घोषणाएं कुल 222 करोड़ रुपये की सौगात मुख्यमंत्री ने मंच से गरियाबंद के विकास को लेकर दो बड़ी घोषणाएं की.222 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
132 केवी विद्युत सब स्टेशन के लिए 75 करोड़ रुपए की स्वीकृति ग्राम बरेली क्षेत्र में बनेगा यह सब स्टेशन.राजिम से बेलाटुकरी होते हुए छुरा तक 43 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण हेतु 147 करोड़ रुपए की घोषणा. इस तरह कुल 222 करोड़ की घोषणाएं की गईं.मंच से बोले सीएम नई बहुओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ. सीएम ने कहा कि महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है.नई नवेली बहुओं का नाम भी अब जल्द ही इस योजना में जोड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना ठप थी, लेकिन उनकी सरकार बनने के दूसरे ही दिन 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए.
220 बिस्तर अस्पताल की मंजूरी हो चुकी
हर दिन एक नया जिला, हर जगह नई चौपाल मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर दिन हेलीकॉप्टर से बिना किसी पूर्व सूचना के किसी न किसी जिले में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जांच रहे हैं. एनडीटीवी के गरियाबंद जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहाल व्यवस्था को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि गरियाबंद के लिए 220 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति हो चुकी है इसकी जल्द शुरुआत होगी और लोगों को जिले बेहाल स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.