छत्तीसगढ़
Sakti News: RKM पावर प्लांट में हादसा 4 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर, मृतक और घायल यूपी, झारखंड के रहने वाले
rkm power plant sakti chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गई। इस घटना में 4 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल यूपी और झारखंड के रहने वाले हैं।
131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट
10 मजदूर लिफ्ट में सवार होकर पांचवी मंजिल तक जा रहे थे। जिसकी ऊंचाई करीब 75 मीटर है, लेकिन 131 फीट मीटर तक पहुंचने के बाद उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायल मजदूरों को रायगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलावहादसे में 4 मजदूरों की मौत, 6 घायल
मृतकों के नाम
- अंजनी कुमार कनोजिया, सोनभद्र उत्तर प्रदेश
- मिश्री लाल , सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
- रविन्द्र कुमार , झारखंड
- बबलू प्रसाद गुप्ता , सोनभद्र उत्तर प्रदेश
ये हुए घायल
- विजय सिंह , सोनभद्र उत्तर प्रदेश
- रामसिंह, सोनभद्र उत्तर प्रदेश
- संजय कुमार, सोनभद्र उत्तर प्रदेश
- रामकेश, सोनभद्र उत्तर प्रदेश
- बलराम, उत्तर प्रदेश
- रतन सिंह, उत्तर प्रदेश