छत्तीसगढ़

सीएम साय बोले–छत्तीसगढ़ में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

Innovation-based economy in Chhattisgarh:  छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और युवाओं के उद्यमशील विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है. [caption id="attachment_123696" align="alignnone" width="300"] Chhattisgarh CM[/caption] बता दें की राज्य शासन के वित्त विभाग ने छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 5 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है.

यह राशि विभागीय बजट में पूर्व से प्रावधानित थी

और यह राशि विभागीय बजट में पूर्व से प्रावधानित थी, जिसे चालू वित्तीय वर्ष में व्यय किए जाने की अनुमति दी गई है. Innovation-based economy in Chhattisgarh:  इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि.. छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और उद्यमशील सोच को सशक्त करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है..

जिससे छात्र स्टार्टअप के लिए 5 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल सकेंगी.

[caption id="attachment_123697" align="alignnone" width="300"] Chhattisgarh YOUTH[/caption] इससे निवेश से छात्रों और नवप्रवर्तकों को अपने नवाचारों को व्यावहारिक उद्यम में बदलने का अवसर मिलेगा, जिससे छत्तीसगढ़ में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.और रोजगार सृजन को नई गति प्राप्त होगी...

Innovation-based economy in Chhattisgarh:  प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की होगी व्यवस्था

स्वीकृत बजट के अंतर्गत i-Hub छत्तीसगढ़ के सुचारु संचालन के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही राज्य स्तरीय हैकाथॉन, आइडियाथॉन, इनोवेशन कैंप, स्टार्टअप मीटिंग्स और नवाचार जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा