IED Blast 3 Jawans Dead: सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 4 जवान की मौत!
IED Blast 3 Jawans Dead: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर 2 मई को डी-माइनिंग अभियान के दौरान हुए IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया था, लेकिन इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि- 'फोर्स शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाई गई विस्फोटक निष्क्रिय करने निकली थी, लेकिन अचानक ब्लास्ट हो गया।'
SP निखिल राखेचा का बयान
उन्होंने बताया कि- 'कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कोरोसकोड़ा इलाके में जवान सर्चिंग और डी माइनिंग के लिए निकले हुए थे। यह क्षेत्र नारायणपुर और कांकेर के बॉर्डर इलाके में आता है। डी मीईनिंग के दौरान एक आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से कांकेर DRG के 3 जवान शहीद हो गए।'
शहीद जवान
उन जवान की पहचान सुखराम वट्टी (इंस्पेक्टर), कृष्ण कुमार (कॉन्स्टेबल), संजय गढ़पाले (कॉन्स्टेबल) इन 3 की मौके पर ही दम तोड़ दिया था वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम का इलाज के दौरान डेथ हो गई।
बस्तर IG का बयान
बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि- 'सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को एक नक्सली डंप भी मिला है। सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। आज का अभियान भी उसी का हिस्सा था। इस दौरान हादसा हुआ।'