A girl's body was discovered hanging from a tree i

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

Girl body found hanging: रामानुजगंज क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर के एक जंगल में 28 अप्रैल की सुबह एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 

सूत्रों के अनुसार, गांव के सरपंच उबल्क सिंह के घर के कुछ अतिथि सुबह की सैर के लिए जंगल गए थे जहां उन्होंने महुआ के पेड़ पर लटके शव को देखा। उन्होंने तत्काल गांव में इसकी सूचना दी और उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की।

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है, जो ग्राम देवीगंज की निवासी दीप नारायण अगरिया की बेटी थी। उसके परिजनों ने बताया कि- पूनम सोमवार की शाम से ही अपने घर से गायब थी और वे उसकी तलाश कर रहे थे।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत आत्महत्या या हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी।