रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर गबन कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मयूर बारमेडा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी ने ICICI Prudential Life Insurance में निवेश का झांसा देकर प्रार्थी और उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर चेक के माध्यम से करीब 63 लाख रुपये प्राप्त किए। 

थाना खमतराई में शिकायत दर्ज

मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी ने जमा किए गए चेक का दुरुपयोग कर राशि अन्य लोगों के नाम से निवेश कर दी और उससे प्राप्त धन का खुद लाभ उठाता रहा। पीड़ित द्वारा कंपनी शाखा में जानकारी लेने पर पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जिसके बाद थाना खमतराई में शिकायत दर्ज कराई गई।

आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को पंडरी स्थित उसके प्रतिष्ठान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए, जिसके आधार पर उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया गया है।

read more: CM Sai : सीएम साय देंगे 10 नई सुविधाओं की सौगात