durg murder sons kill mothers livein partner: छत्तीसगढ़ के
दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बेटों ने अपनी मां के
लिव-इन पार्टनर की फावड़े से हत्या कर दी। मामला सिर्फ इसलिए खूनी मोड़ पर पहुंच गया क्योंकि
बच्चों को मां का यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वारदात मंगलवार देर रात की है, जब गुस्से से भरे बेटों ने
बलविंदर उर्फ बंटी नामक युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली।
जानिए क्या था पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार, अहिवारा की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बलविंदर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही, बलविंदर की दूसरी महिला से करीबी को लेकर संदेह भी गहराता जा रहा था। जिसे लेकर बार-बार विवाद की स्थिति बन रही थी।
बच्चों को था एतराज, देर रात वारदात
बलविंदर मिलने के लिए महिला के घर ही आता था। जिस पर बच्चों को एतराज था। उससे विवाद भी होता था। मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ा कि महिला के दोनों बच्चों ने गुस्से में आकर बलविंदर पर हमला कर दिया। फावड़ा से किए गए हमले में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हत्या की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, संदिग्ध के तौर पर पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है।
घरेलू विवाद बना वजह
शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू रिश्तों में उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला का अपने पति से अलग होकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहना और बलविंदर पर चरित्र को लेकर संदेह इस हत्या की मुख्य वजह बनी है।
हत्या के बाद पुलिस ने दोनों बेटों को लिया हिरासत में
इस मामले में नंदिनी थाना प्रभारी ने बताया कि, वारदात को लेकर परिवारजनों और आसपास मौजूद गवाहों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी कहानी स्पष्ट हो पाएगी।
Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?