छत्तीसगढ़
CM Vishnu Dev X Post: कोंडागांव-नारायणपुर-गढ़चिरौली मार्ग बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CM Vishnu Dev X Post: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि कोंडागांव-नारायणपुर-गढ़चिरौली मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्राप्त होगा। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक X अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, "कोंडागांव-नारायणपुर-गढ़चिरौली बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग।" इस घोषणा के साथ ही बस्तर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बस्तर को मिल रही नई राह
मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी X पर पोस्ट कर कहा, "मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर को मिली नई राह। कोंडागांव-नारायणपुर-गढ़चिरौली मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा मिलने से बस्तर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।" यह कदम क्षेत्र में कनेक्टिविटी, व्यापार और विकास के नए अवसरों को बढ़ावा देगा।कोंडागांव, नारायणपुर और गढ़चिरौली को जोड़ने वाला यह मार्ग बस्तर संभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। बस्तर क्षेत्र, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने का निर्णय न केवल क्षेत्र की पहुंच को बेहतर बनाएगा, बल्कि सुरक्षा बलों की आवाजाही को भी सुगम करेगा। यह कदम नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा, जैसा कि मुख्यमंत्री साय ने पहले भी नक्सल उन्मूलन के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।कोंडागांव-नारायणपुर-गढ़चिरौली बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग। #मीडिया_संवाद pic.twitter.com/NCEjxS07X0
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 18, 2025