CM Vishnu Dev Sai NEWS: बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, इस अभियान में 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है.
Read More:-चंबल को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी-सीएम डॉ मोहन
[caption id="attachment_126309" align="alignnone" width="300"]
CM Vishnu Dev Sai[/caption]
अभियान में शामिल सभी जवानों को बधाई दी
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय सुरक्षा बलों के शौर्य को नमन करते हुए अभियान में शामिल सभी जवानों को बधाई दी.
इस दौरान कहा की छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात अब अपने अंतिम चरण में है, और बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित है.
CM Vishnu Dev Sai NEWS: विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित है
CG CM साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है.
रोजगार के नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा
साथ ही उन्होंने कहा कि.. बस्तर अब विकास, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है.
जो लोग अब भी हिंसा का रास्ता चुन रहे हैं, वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ें, सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और सम्मानपूर्वक जीवनयापन करें..
सक्षम और प्रतिबद्ध
CM Vishnu Dev Sai NEWS: अन्यथा राज्य शासन और सुरक्षा बल कानून एवं संविधान के अनुरूप अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध हैं.