छत्तीसगढ़
Raipur: सीएम साय ने मेमू ट्रेन को दिखाई हरि झंडी, रोज लगाएगी 3 फेरे, जान ले कितना है किराया
raipur memu train timetable fare: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को और ज्यादा बेहतर करने के लिए सीएम साय ने नई सौगात दी है. रायपुर से राजिम के बीच मेमू ट्रेन का सीएम विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर-राजिम ट्रेन सीबीडी, अभनपुर और मंदिर हसौद होकर चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से रेल परिवहन को और मजबूत करेंगी, जिससे यात्री एवं माल परिवहन के बढ़ने से रेल राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
रायपुर और राजिम के बीच 3 मेमू ट्रेन चलेगी
- रायपुर और राजिम के बीच 3 मेमू ट्रेन चलेगी।
- राजिम से रायपुर के बीच किराया 15 रुपए।
- रायपुर से अभनपुर का मात्र 10 रुपए है।