छत्तीसगढ़
The Government Recruited: छत्तीसगढ़ NHM की हड़ताल के बीच नई भर्ती
25 नए संविदा कर्मियों की नियुक्ति, 24 मेडिकल ऑफिसर और 1 विशेषज्ञ चिकित्सक
छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा पदों पर 25 नए कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इनमें 24 चिकित्सा अधिकारी और 1 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब NHM के 16,000 संविदा कर्मचारी 18 अगस्त से अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्त करने की माँग शामिल है।नई नियुक्तियों का विवरण
विशेषज्ञ चिकित्सक (संविदा): डॉ. विकास कुमार साहू, जिला अस्पताल धमतरी 24 चिकित्सा अधिकारी: अलग-अलग जिलों में तैनात किए जाएंगे। प्रमुख नाम हैं:- डॉ. आकाश नागदेव
- डॉ. जयंती लाल दारियो
- डॉ. प्रशांत सिंह
- डॉ. विशाल पत्रे
- डॉ. अदिति मारिया लाकर
- डॉ. भाविका टंडन
- डॉ. मेनका दांडेकर
- डॉ. वर्षा कुमारी
- डॉ. जयालक्ष्मी बिंझवार
- डॉ. नीतू नंद
- डॉ. विनीता मिर्झा
- डॉ. बी. दिव्यांशी
- डॉ. निशा पैकरा
- डॉ. अल्का कुजूर
- डॉ. जॉन कुजूर
- डॉ. संगीता कंवर
- डॉ. हीना कश्यप
- डॉ. शायल पटेल
- डॉ. नीरज कुमार गंगराले
- डॉ. प्रवीन कुमार
- डॉ. आशुतोष
- डॉ. दीप्ति जतवार
- डॉ. दीपाली भूआर्य
- डॉ. झरना रानी मारकोले