छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बस ने ट्रक को टक्कर मारी,
छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे।
अफरा-तफरी का माहौल बना
बता दें कि यह घटना पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
READ MORE: मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात