बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!
छत्तीसगढ़ के घरघोड़ा से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। FCI गोदाम के पास रहने वाला सनत कुमार खांडे मानसिक रुप से परेशान था, जिसके चलते उसने मंदिर परिसर के बाहर अपनी जीभ काट ली, जिसके बाद मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने हास्पिटल पहुंचाया
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ने से सनत कुमार खांडे के 8 वर्षीय बेटे रितेश कुमार की मौत हो गई थी। इसी सदमें में युवक डूबा हुआ था।
बेटे की मौत के गम में टूटे गए थे पिता
बेटे की असमय मौत होने की वजह से पिता पूरी तरह टूट गए। इस वज से वो रातभर काफी विचलित रहें और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। इसी सदमे के बीच सनत ने सुबह लगभग 3 बजे घरघोड़ा प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचा और मंदिर के बाहर कथित रूप से आस्था व दर्द के आवेग में अपनी जीभ काट ली। ज्यादा खून बहने की वजह से युवक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा।