अन्य
Caste Census : जातिगत जनगणना पर सीएम साय का बड़ा बयान
Chhattisgarh CM Vishnu Sai slams Congress : बोले - "कभी नहीं जुटा पाई हिम्मत जातिगत जनगणना की"
Chhattisgarh CM Vishnu Sai slams Congress : जातिगत जनगणना को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे राहुल गांधी की जीत बता रही है, वहीं बीजेपी ने इसे कांग्रेस की विफलता करार दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस कभी जातिगत जनगणना कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।”सीएम साय का वार
सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा:"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, नए भारत के सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। हमारा यह देश सौभाग्यशाली है कि उसकी बागडोर मोदी जैसे दूरदर्शी नेता के हाथों में है। उन्होंने बार-बार वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।”जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस पर पलटवार
बीते दिनों कांग्रेस ने दावा किया था कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना को लेकर राहुल गांधी के दबाव में आ गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा:"अगर कांग्रेस को जातिगत जनगणना की इतनी ही चिंता थी, तो अपनी सरकार में क्यों नहीं कराई? सच यह है कि कांग्रेस कभी भी यह निर्णय लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।”"गरीबों और वंचितों को मिलेगा सीधा लाभ"
सीएम साय ने आगे कहा कि जातिगत जनगणना से गरीबों, पिछड़ों और वंचित तबकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में केंद्र सरकार की ओर से यह जनगणना कराई जाएगी, जिससे समाज के वास्तविक सामाजिक-आर्थिक ढांचे की पहचान की जा सकेगी।पीएम मोदी से मुलाकात के बाद की घोषणा
शनिवार को रायपुर पहुंचे सीएम साय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दो प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा की:-
बोधघाट परियोजना:
-
नदी जोड़ो परियोजना: