छत्तीसगढ़
Balrampur: क्लास में मास्टर जी ने अंग्रेजी का बनाया तमाशा: वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड
balrampur teacher suspend: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई का स्तर कितना कमजोर है, इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सामने ला दिया। वीडियो में एक शिक्षक बच्चों को ऐसी अंग्रेजी पढ़ाते दिखे जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मामला सामने आते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया।
balrampur teacher suspend: बच्चों को गलत स्पेलिंग पढ़ा रहे थे शिक्षक
यह मामला वाड्रफनगर विकासखंड के कोगवार गांव स्थित प्राथमिक शाला मचानडांड़ का है। वीडियो में शिक्षक अंग्रेजी के दिनों के नाम बोर्ड पर लिखकर बच्चों को रटवा रहे थे, लेकिन खुद ही सही स्पेलिंग नहीं जानते थे। शिक्षक ने “Sunday” की जगह “Sanday” और “Wednesday” की जगह “Wensday” लिख दिया। बच्चे मासूमियत से वही गलत स्पेलिंग दोहराते रहे।बॉडी पार्ट्स के नाम भी गलत—‘Nose’ बना ‘Noge’
गलती यहीं नहीं रुकी। शिक्षक ने बॉडी पार्ट्स के नाम भी गलत लिखे। बोर्ड पर—- “Nose” की जगह “Noge”
- “Ear” की जगह “Eare”
- “Eye” की जगह “Iey”