छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Cancelled Trains: यात्रिगढ़ कृपया ध्यान दे, छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनें कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनें 23 अगस्त से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में कैंसिल रहेंगी। इसके अलावा 2 ट्रेनें बदले हुए रूट पर चलेंगी और 3 ट्रेनों को आधे रास्ते पर रोककर वापस भेजा जाएगा। इस फैसले से झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

रेलवे परियोजना का काम

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन और विद्युतीकरण कार्य की वजह से लिया गया है। इस काम के दौरान बड़े पैमाने पर ब्लॉक लिया गया है, जिससे रेल परिचालन प्रभावित होगा।रेलवे प्रशासन का दावा है कि, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

27 अगस्त तक 24 ट्रेनें रद्द

इस बीच रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इस रूट पर परिचालन शुरू हो जाएगा। इस काम की वजह से 23 से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

बदले रूट पर चलेगी दूरंतो एक्सप्रेस

23 अगस्त को हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी। 25 अगस्त को पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

बिलासपुर तक चलेगी गोंडवाना और जेडी

24 से 27 अगस्त तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। 23, 25,26 अगस्त को निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी। 25, 27, 28 अगस्त को रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना बिलासपुर से ही रवाना होगी। 30 ट्रेनें 31 अगस्त से 15 सितंबर तक कैंसिल रद्द होने वाली ट्रेनें (अगस्त 2025) 23 से 26 अगस्त तक टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 23 अगस्त संतारागाछी-पुणे उदयपुर-शालीमार टाटानगर-बिलासपुर मेमू रायगढ़-बिलासपुर मेमू बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 24 अगस्त मुंबई-हावड़ा मेल शालीमार-उदयपुर रक्सौल-हैदराबाद रायगढ़-बिलासपुर मेमू बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 25 अगस्त पुणे-सांतारागाछी हटिया-पुणे एक्सप्रेस जसिडीह-वारको-दा-गामा एक्सप्रेस कुल्टी-शालीमार एक्सप्रेस शालीमार-कुल्टी एक्सप्रेस 26 अगस्त कुल्टी-शालीमार एक्सप्रेस बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 27 अगस्त पुणे-हटिया एक्सप्रेस पुरी-जोधपुर गया-कुल्टी एक्सप्रेस रायगढ़-बिलासपुर मेमू बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 29 अगस्त कुल्टी-गया एक्सप्रेस शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 30 अगस्त जोधपुर-पुरी अन्य 22 अगस्त: वारको-दा-गामा-जसिडीह एक्सप्रेस Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !