Bhojpur Bike Accident Death: भोजपुर में दो बाइक आपस में भिड़ी, 1 की मौत
Bhojpur Bike Accident Death: बिहार के भोजपुर शहर में 2 बाइक सवार की आपस में टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही 1 की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल है। परिजनों ने घायलो को आरा सदर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इसमें से 1 की हालत नाजुक है। उसे पटना रेफर कर दिया गया है।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 21 वर्षीय वीरु कुमार के रुप में की गई है, जो कि बेरथ गांव निवासी है। उसके पिता का नाम सुमती साह है। तीन घायल लोगों में एक गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी मनोज कुमार सिंह का बेटा सूरज कुमार (19) है। दूसरा नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी अवधेश चौधरी का बेटा बंटी कुमार (16) है। दूसरी बाइक पे सवार घायल व्यक्ति संदेश थाना क्षेत्र के काकन डीहरा गांव का निवासी है।
शादी से लौट रहें थे युवक
बताया गया कि, बाइक में सवार वीरु अपने दो दोस्त शादी में गए थे और शिवपुर गांव से होकर लौट रहे थे वहीं दूसरी बाइक में सवार पंकज कुमार चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव से अपनी मां को छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में वीरु की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।