दिल्ली में पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या, CM सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा
बिहार के पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई। हत्या पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की घोषणा भी की। 29 अप्रैल, 2026 को CM सम्राट चौधरी ने अपने X हैंडल से पोस्ट करते हुए इस मामले में अपनी संवेदना व्यक्त की। जानकारी दी कि मृतक के परिवार को 8 लाख रुपये दिए जाएंगे।
8 लाख की सहायता राशि
CM सम्राट चौधरी ने कहा, दिल्ली के द्वारिका में हुई घटना में खगड़िया निवासी श्रमिक पांडव कुमार की मौत अत्यंत ही पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, हम इस विकट घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर स्तर से प्रयासरत हैं। मृतक के आश्रितों को ₹8 लाख अनुग्रह अनुदान (₹4 लाख श्रम संसाधन विभाग से एवं ₹4 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से) देने का निर्देश दिया है।
चिराग ने जताया दुख
इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के सांसद राजेश वर्मा ने पांडव कुमार के परिजनों से मुलाकात की थी। चिराग पासवान ने अपने X हैंडल से पोस्ट करते हुए इस घटना पर कहा कि यह अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। यह घटना कानून-व्यवस्था और मानवाधिकारों पर सवाल खड़े करती है। किसी भी स्थिति में न्यायिक प्रक्रिया से परे इस तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं हो सकती। पार्टी की ओर से पीड़ित परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की गई।
क्या है मामला?
बता दे कि दिल्ली के द्वारका में शनिवार रात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने 2 युवकों को गोली मार दी। इस घटना में खगड़िया निवासी पांडव कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथी कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त के बेटे की जन्मदिन से लौट रहे थे।