बिहार

Bihar Elections: बिहार के चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव... कांग्रेस पर जमकर साधेंगे निशाना

Bihar Elections:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार के चुनावी दौरे पर एक बार फिर भाजपा के समर्थन में प्रचार करेंगे। वे 2 नवंबर को बिहार के कई जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और जनता से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधेंगे। [caption id="attachment_114083" align="alignnone" width="189"] Bihar Elections[/caption]

जनता को संबोधित करेंगे

कार्यक्रम के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:40 बजे फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के भेजा प्रखंड (मधेपुर) पहुंचेंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे फोकचाहा सुंदर विराजित प्रखंड (मधेपुर) में जनता को संबोधित करेंगे।

Bihar Elections: चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे पिपरा विधानसभा के किशनपुर पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दोपहर 12:40 बजे सुपौल विधानसभा क्षेत्र के किशनपुर में आम सभा आयोजित होगी, जिसमें वे भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखेंगे।

पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:45 बजे फतुहा हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वे 4:10 बजे पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे।

Bihar Elections: मतदाताओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ा जा सके

मुख्यमंत्री का यह दौरा भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। बिहार में भाजपा की चुनावी मुहिम को गति देने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का यह दौरा जनता के बीच ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। डॉ. मोहन यादव के भाषणों में विकास, सुशासन और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि मतदाताओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ा जा सके।