सनातन
Yamraj Mysterious Temple: भारत का एक अनोखा मंदिर, जहां यमराज करते हैं न्याय...
Yamraj Mysterious Temple: भारत का एक अनोखा मंदिर, जहां यमराज करते हैं न्याय..भारत में देवी-देवताओं के तो हजारों मंदिर हैं, लेकिन क्या आपको पता है, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक ऐसा मंदिर भी है, जो अपने आप में रहस्य, श्रद्धा और भय का संगम है। यह मंदिर है धरमराज मंदिर, जिसे यमराज का मंदिर भी कहा जाता है। ये मंदिर एक घर की तरह दिखाता है। यहां लोग आम देवस्थलों की तरह नहीं जाते, बल्कि बाहर से ही हाथ जोड़कर प्रणाम कर लेते हैं। मान्यता है कि यहीं पर यमराज व्यक्ति के कर्मों का फैसला करते हैं।
Read More: Shani Sade Sati Remedies: शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या बना रही है जीवन कठिन? अपनाएं ये उपाय…
कहां स्थित है यमराज का यह मंदिर?
यह रहस्यमयी मंदिर हिमाचल प्रदेश के भरमौर क्षेत्र में स्थित है। देखने में यह मंदिर एक सामान्य घर जैसा लगता है, लेकिन इसकी आध्यात्मिक मान्यताएं और कथाएं इसे विशेष बनाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि मृत्यु के बाद आत्मा को यमदूत इसी स्थान पर लाते हैं, जहां उसका कर्मों के आधार पर निर्णय होता है।मंदिर में है चित्रगुप्त का कमरा..
मंदिर में एक कमरा है जिसे चित्रगुप्त का कक्ष कहा जाता है। यहां कोई मूर्ति नहीं है, फिर भी इसे सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि चित्रगुप्त इसी कक्ष में आत्मा के जीवनभर के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हैं। यमदूत आत्मा को यहां लाकर उसके कर्मों की पूरी कहानी सुनाते हैं।यमराज की अदालत में होता है न्याय..
चित्रगुप्त के कक्ष के सामने एक और कमरा है, जिसे यमराज की अदालत कहा जाता है। यह अदालत किसी मानव अदालत से कहीं अधिक रहस्यमयी मानी जाती है। यहां कोई वकील या जज नहीं होता, केवल यमराज होते हैं जो आत्मा के आधार पर तय करते हैं कि स्वर्ग मिलेगा या नर्क।
View this post on Instagram