सनातन
Unique Shiv Temple Mahoba: बुंदेलखंड में विराजमान है शिव तांडव की अनोखी प्रतिमा!
Unique Shiv Temple Mahoba: गोरखगिरि की पावन धरा में स्थापित तांडव नृत्य करती शिव प्रतिमा उत्तर भारत में अपने किस्म की अनोखी प्रतिमा है, जिसका विशेष महत्व है, इस प्रतिमा का निर्माण चंदेल शासक नान्नुक ने 11वीं सदी में करवाया था, यहां महाकाल की तांडव नृत्य मुद्रा में दस भुजी गजानन प्रतिमा का निर्माण कराया गया है, अब यह मंदिर देश- विदेश में शिव तांडव के नाम से प्रसिद्ध है।
कहते है, शिव तांडव प्रतिमा के दर्शन करने के बाद भक्त वलखंडेश्वर धाम और बारह ज्योतिर्लिंग धाम पहुंचकर कर दर्शन पूजन करते हैं।
इतिहासकार बताते है कि, यहां विराजमान प्रतिमा को एक चट्टान पर उकेरी गई है। इसका वर्णन कर्मपुराण में भी मिलता है।
बता दें कि, शिव तांडव के मुख्य द्वार में पहरेदार के रुप में विराजमान है, जो भक्त सिद्ध बाबा मंदिर जाते है, वो यहां माथा जरुर टेकते हैं। फिर आगे बढ़ते हैं।
Also Read-The largest statue of Parashurama Mp: इस शहर मे विराजमान है देश की सबसे बड़ी परशुराम की प्रतिमा!