सनातन
Hanuman Temple Itarsi: ब्रिटिश काल का अनोखा मंदिर, जहां हर लोकोपॉयलट देता है सलामी...
Hanuman Temple Itarsi: नर्मदापुरम संभाग के इटारसी में स्थित ब्रिटिश काल का प्रसिद्ध ओवरब्रिज हनुमान धाम मंदिर आज भी श्रद्धा और परंपरा का अद्भुत संगम बना हुआ है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जब भी कोई ट्रेन मंदिर के सामने से गुजरती है, तो लोको पायलट हॉर्न बजाकर बजरंगबली को सलामी देता है और सुरक्षित यात्रा की कामना करता है।
Read More: Parvati Gufa Temple Bhojpur: भोजपुर की गुफा में है मां पार्वती का दिव्य धाम, जहां पूरी होती है हर मनोकामना!
100 साल पुराना है मंदिर का इतिहास...
मंदिर के पुजारी बताते हैं कि यह मंदिर करीब 100 साल से भी अधिक पुराना है। यह उस दौर की बात है जब अंग्रेज़ों के समय रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा था। निर्माण कार्य में लगातार रुकावटें आ रही थीं, जिससे इंजीनियर परेशान थे। तभी एक हिंदू कर्मचारी ने सलाह दी कि अगर यहां हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाए, तो कार्य सफल हो सकता है।हनुमान प्रतिमा की स्थापना के बाद बना शुभ माहौल...
अंग्रेज इंजीनियरों ने उस कर्मचारी की बात मानी और होशंगाबाद से पत्थर की हनुमान प्रतिमा लाकर यहां स्थापित की। प्रतिमा स्थापना और पूजा के बाद, रेलवे निर्माण का काम बिना किसी बाधा के पूरा हुआ। तभी से यहां नियमित पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और अखंड रामायण पाठ का आयोजन होने लगा।
View this post on Instagram