सनातन
श्री दूल्हा महाराज का अद्भुत मंदिर, चमत्कारिक घटनाओं के लिए है प्रसिद्ध!
श्री दूल्हा महाराज मंदिर: भारत में तो वैसे बहुत से अद्भुत चमत्कारिक मंदिर है, इसमें से ऐसे कई ऐताहासिक और प्राचीन मंदिर मध्यप्रदेश में हैं, जो अपनी चमत्कारिक घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है। इसमें से एक बेहद प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे हटाने की कोशिश कई बार की गई लेकिन न कोई अधिकारी इसे हटा पाया न कोई मशीन इस मंदिर को हिला सकी। यह मंदिर मध्यप्रदेश के नरसिंगपुर के कंदेली में स्थित है।
बता दें कि, इस मंदिर को दादा का दरबार कहा जाता है और यह श्री दूल्हे देव महाराज के नाम से प्रसिद्ध हैं।
Read More-मध्यप्रदेश में श्री श्याम सांवलिया का अनोखा मंदिर, जानिए कब हुई स्थापना?
स्थानीय निवासी बताते है कि, एक इंजीनियर इस मंदिर को हटवाने आया, लेकिन नाकामयाब रहा इतना ही नही जब वो वहां से लौट रहा था तो उसका एक्सीडेंट हो गया। वहीं मंदिर के पास मंदिर को तोड़ने पहुंची जेसीबी मशीने अपने आप बंद हो गई। और मंदिर हटाने में सब नाकामयाब रहें।
Read More-Shree Dulhadev Maharaj Temple: मध्यप्रदेश के इस जिले में है श्री दूल्हा देव महाराज का चमत्कारिक मंदिर…