सनातन

Sawan 2025 Monday Dates: इस सावन होंगे 4 सोमवार, जानिए कब से शुरू हो रहा है शिवभक्ति का पवित्र महीना

Sawan 2025 Monday Dates: श्रावण मास का आगमन होते ही भक्तों के मन में शिवभक्ति की लहर दौड़ने लगती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन अपने साथ भोलेनाथ की कृपा, आस्था और श्रद्धा का संजीवनी लेकर आ रहा है। उत्तर भारत में इस बार सावन 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 (शनिवार) तक रहेगा।

 कब-कब पड़ेंगे सावन सोमवार?

इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं। पौराणिक मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और शिव कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


सावन सोमवार की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 14 जुलाई 2025
  • 21 जुलाई 2025
  • 28 जुलाई 2025
  • 4 अगस्त 2025
 

 श्रावण मास की पौराणिक महत्ता

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब समुद्र मंथन हुआ था, तब निकले विष को भगवान शिव ने श्रावण मास में अपने कंठ में धारण किया था। तभी से उन्हें 'नीलकंठ' कहा जाने लगा और श्रावण मास शिवभक्ति का सबसे पवित्र महीना माना गया। इस महीने में शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने का विशेष महत्व है।

read more: भगवान जगन्नाथ से क्यों डरते थे अंग्रेज? जानिए स्टर्लिंग की डायरी में दर्ज वो रहस्य जिसने ब्रिटिश अफसरों को किया पागल

शिव पूजन का महत्व और विधि

श्रावण में भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन करते हैं। इसमें रुद्राभिषेक, शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना, "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप और बेलपत्र अर्पण करना शामिल है। विशेषकर सोमवार को व्रत रखकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना अत्यंत फलदायक माना गया है।

सावन: आस्था, श्रद्धा और भक्ति का महीना

Sawan 2025 Monday Dates: श्रावण मास केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था और आंतरिक शांति का अवसर है। इस दौरान शिवभक्त कांवड़ यात्रा, भजन-कीर्तन और शिव मंदिरों में दर्शन कर जीवन को सात्विक बनाते हैं। यह महीना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और आध्यात्मिक बल प्रदान करता है।

read more: काला धागा गलत जगह बांधा तो बढ़ सकती है परेशानियां, जानिए ज्योतिष शास्त्र की राय…