सनातन
Premanand Maharaj On Love Marriage: बच्चे प्रेम विवाह करना चाहें तो माता-पिता क्या करें? प्रेमानंद महाराज की राय...
Premanand Maharaj On Love Marriage: आज के समय में प्रेम विवाह एक सामान्य विषय बन चुका है, लेकिन इसके साथ ही यह भी सवाल उठता है कि यदि बच्चे प्रेम विवाह करना चाहें तो माता-पिता को क्या करना चाहिए? इस विषय पर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने सत्संगों और वीडियो संदेशों में कई महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं।
Read More: Seeing Snake in Dream Meaning: सपने में सांप देखना शुभ है या अशुभ? जानिए ज्योतिषीय नजरिया…
प्रेमानंद महाराज की राय...
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, यदि बच्चे प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो माता-पिता को उनका साथ देना चाहिए, लेकिन यह ध्यान रखते हुए कि कहीं वे अनजाने में कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं। वे कहते हैं, "बच्चे बुद्धिमान तो हैं, लेकिन उनमें सत्य-असत्य का निर्णय लेने वाले विवेक की कमी है।"माता-पिता की जिम्मेदारी...
माता-पिता को चाहिए कि वे दोनों पक्षों की सही जांच करें। यदि दोनों का आचरण अच्छा है और वे एक-दूसरे के प्रति समर्पित हैं, तो कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। वे यह भी कहते हैं, "माता-पिता को बच्चों का साथ देना चाहिए, यह ध्यान रखते हुए कि कहीं वे अनजाने में भूल तो नहीं कर रहे हैं।"
View this post on Instagram