Vastu Shastra suggests that sleeping in the wrong

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

Vastu Tips Sleeping Direction: अक्सर हम अपनी थकान का कारण काम के तनाव या खराब खान-पान को मानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके सिरहाने की दिशा भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में सिर रखकर सोने से न केवल नींद प्रभावित होती है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालती है।

दक्षिण दिशा (South)

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को सोने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस दिशा में सिर रखकर सोने के कई वैज्ञानिक और आध्यात्मिक लाभ हैं। पृथ्वी के चुंबकीय प्रभाव के साथ शरीर का तालमेल बेहतर रहता है। यह दिशा स्थिरता का प्रतीक है, जिससे रात में बार-बार नींद नहीं टूटती।

इससे ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार) नियंत्रित रहता है और सुबह शरीर में भरपूर ऊर्जा महसूस होती है।

पूर्व दिशा (East)

छात्रों और विचारकों के लिए वरदान अगर आप मानसिक शांति और एकाग्रता (Focus) चाहते हैं, तो पूर्व दिशा आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। पूर्व सूर्य की दिशा है, जो जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाती है। छात्रों और बौद्धिक कार्य करने वालों के लिए इस दिशा में सिर रखना याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है।

इन लोगों को अधिक चिंता या मानसिक दबाव रहता है, उन्हें इस दिशा में सोने से शांति मिलती है। 

उत्तर दिशा (North)

वास्तु शास्त्र उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने की सख्त मनाही करता है। इसके पीछे ठोस कारण बताए गए हैं। उत्तर दिशा में सिर रखने से शरीर और पृथ्वी के चुंबकीय ध्रुव टकराते हैं, जिससे दिमाग पर दबाव बढ़ता है।

इस दिशा में सोने से सिरदर्द, अनिद्रा (Insomnia) और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक उत्तर में सिर रखकर सोने से मानसिक भ्रम और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

पश्चिम दिशा (West)

पश्चिम दिशा को मिला-जुला परिणाम देने वाली माना गया है। हालांकि यह दक्षिण या पूर्व जितनी लाभकारी नहीं है, लेकिन उत्तर जितनी हानिकारक भी नहीं मानी जाती। कुछ विशेष परिस्थितियों में इसे तटस्थ माना जा सकता है।