सनातन
Bharat Milap Temple Chitrakoot: ऐसा मंदिर जहां भगवान राम को आयोध्या वापस ले जाने आएं थे भारत!
Bharat Milap Temple Chitrakoot: चित्रकूट में स्थित है भरत -मिलाप मंदिर यह वह मंदिर है, जहां भरत भगवान राम से मिलने और आयोध्या वापस चलने का आग्रह करने आएं थे। भरत चाहते थे राम जी अपना चौदह वर्षो का वनवास त्यागकर आयोध्या वापस चलें और राज्यभार संभालें। यह मंदिर मध्यप्रदेश राज्य के चित्रकूट की पवित्र भूमि में कामदगिरी पहाड़ी की परिक्रमा पथ पर स्थित है। इस कथा का उल्लेख वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में स्पष्ट रुप से किया गया है।
शास्त्रों के अनुसार, जब भारत राम को लेने आएं तो राम जी ने कहा की पिता के वचन का मान रखना जरुरी है, मैं 14 साल बाद आकर वो कार्यभार संभाल लूंगा लेकिन 14 साल तक तुम्हें ही संभालना होगा। तब भारत ने रामजी से उनकी चरण पदुकाएं मांग ली, और उसे सिर पर रखकर आयोध्या की ओर चल पड़े। कहा जाता है, यह दश्य देखकर वहां रखे पत्थर और चट्टाने पिघलने लगी थी।
बताया जाता है यह मंदिर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित है। भक्त यहां दूर - दूर से भगवान के दर्शन करने आते हैं।
अगर आप चित्रकोट जाते हैं तो भारत मिलाप मंदिर जरुर जाएं, इसके अलावा गुप्त गोदावरी, कामदगिरि, हनुमान धारा, सती अनुसूया आश्रम, राम घाट आदि के भी दर्शन कर सकते हैं।