सनातन
Bengali Navratri Puja: बंगाली समाज में नवरात्रि में सिर्फ 5 दिन होती है माता की पूजा...
Bengali Navratri Puja: इन दिनों नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। दुर्गा पूजा पूरे देश में पूरे विधि विधान और धूमधाम से की जाती है, लेकिन बंगाल की दुर्गा पूजा की धूम और भव्यता का कोई मुकाबला नहीं। षष्ठी से दशमी तक चलने वाला यह पांच दिवसीय पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव है, जो समाज को ऊर्जा, आनंद औऱ उल्लास से भर देता है।
Read More: Maa Tulja Bhavani Temple: पहाड़ चीरकर प्रकट हुई मां तुलजा भवानी, जानिए 3 रुपों में कैसे देती हैं दर्शन!
इसी समय कुम्हार परिवार पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा और उनके चारों संतानों की प्रतिमाएं बनाने में जुट जाते हैं। घर-घर में तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लोग नए कपड़ों व उपहारों का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं।
देवी को अर्पित किए गए छप्पन भोग का प्रसाद सभी भक्तों में बांटा जाता है। शाम ढलते ही भव्य पंडालों की रौनक, थीम-आधारित सजावट, रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम माहौल को और खास बना देते हैं।
इसके बाद देवी की मूर्तियों का विसर्जन होता है और वातावरण में गूंजता है– “आबार एशो मां” यानी “मां, फिर आना।”