सनातन
Salman House Ganesh Chaturthi Celebration: सलमान खान ने परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...
Salman House Ganesh Chaturthi Celebration: 27 अगस्त बुधवार को गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है । चारो तरफ गणेश चर्तुर्थी की धूम है। आम लोग ही नही बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी गणेश उत्सव पर अलग ही उत्साह होता है। ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए और पूरे खान परिवार ने मिलकर गणेश भगवान का स्वागत किया।
बप्पा की स्थापना की और उनकी पूजा - अर्चना की, जिसका वीडियो सलमान ने खुद अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है। अब वो वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: Bigg Boss 19 fight: खाना बना जंग का मैदान, गौरव खन्ना और जीशान कादरी के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा!
एक यूजर ने लिखा कि - "यही कारण है कि मैं उनसे इतना प्यार करता हूं, वह और उनका परिवार सच्ची प्रेरणा हैं ❤️ मैं तुमसे प्यार करता हूं सलमान", एक ने लिखा कि- 'the man who respect every religion।'
तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि- "इस्लाम हमें सिखाता है कि हर धर्म का सम्मान करो ताकि वो तुम्हारे धर्म का सम्मान करे, सर इसका मतलब ये नहीं है आप पूजा करले ये, शिर्क है सर जो के अल्लाह को बिल्कुल पसंद या कुबूल नहीं, सर कृपया इस तरह का सम्मान करना बंद करें ?❤️"
View this post on Instagram