उत्तर प्रदेश तेजी से बन रहा विश्व का अध्यात्मिक पर्यटन हब : जयवीर सिंह
उत्तर प्रदेश तेजी से बन रहा विश्व का अध्यात्मिक पर्यटन हब : जयवीर सिंह
.यूपी को पुर्तगाल में बेस्ट स्पिरिचुअल टूरिज्म डेस्टिनेशन’ से सम्मानित किया गया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन को पुर्तगाल में ‘सेवन स्टार्स लग्जरी हॉस्पिटैलिटी एंड लाइफस्टाइल अवार्ड्स 2025’ में ‘बेस्ट स्पिरिचुअल टूरिज्म डेस्टिनेशन’ से सम्मानित किया गया है।
पुर्तगाल में भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंदल ने उत्तर प्रदेश की ओर से 11 अक्टूबर, 2025 को आयोजित समारोह में यह सम्मान ग्रहण किया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तर प्रदेश की उस विशिष्ट पहचान को वैश्विक मंच पर और सशक्त बनाता है, जिसके केंद्र में आस्था, भक्ति और दिव्यता की सदियों पुरानी परंपरा निहित है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रमाण है, बल्कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर उत्तर प्रदेश की अग्रणी स्थिति को और मजबूत करता है।
इस सम्मान के साथ उत्तर प्रदेश ने यह संदेश दिया है कि जहां आस्था संस्कृति से मिलती है, वहीं से सच्चे अर्थों में ‘स्पिरिचुअल टूरिज्म’ का मार्ग प्रशस्त होता है।