सनातन

Diwali 2024: दिवाली के दिन घर लाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी बनाएंगी धनी

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से घर में उन्नति होती है

Diwali 2024: इस बार दिवाली 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाएगी।

दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिससे घर में उन्नति होती है। इस बीच दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है।

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति

दिवाली पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है।

नए कपड़े

दिवाली पर नए कपड़े खरीदने का भी प्रावधान है। अगर आप देवी लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो उनके लिए लाल रंग का वस्त्र खरीदकर लाएं।

गोमती चक्र

शास्त्रों में गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। दिवाली पर 11 गोमती चक्र खरीदें और परिवार में समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।

श्रीयंत्र

दिवाली पर श्रीयंत्र जरूर खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

मोर

दिवाली के दिन मोर पंख भी लाए जा सकते हैं। मोर पंख घर के मुख्य द्वार पर लगाने चाहिए और ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

मेटल के कछुए

दिवाली के दिन धातु के कछुए घर में लाना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धातु का कछुआ लाने से घर में सौभाग्य आता है।