Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Amla Juice Benefits: आंवले के जूस..सेहत के लिए रामबाण, जानिए फायदे..
  • Lifestyle

Amla Juice Benefits: आंवले के जूस..सेहत के लिए रामबाण, जानिए फायदे..

Hema Gupta March 20, 2025

Amla Juice Benefits: आंवला यह स्वास्थ के लिए रामबाण का काम करता है, इसे इंडियन गूजबेरी भी कहते है, इसे सुपरफूड माना जाता है, इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आंवले का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। इसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों वाला फल माना जाता है। आज हम आपको आंवले के जूस के बारें में बताएंगे।

Read More: Chuhare Khane Ke Fayde: छुहारे सेहत के लिए वरदान, जानिए इसके फायदे…

Amla Juice Benefits: आंवले जूस पीने के फायदे…

आंखों की रोशनी बढ़ाए..

इसमें मौजूद विटामिन A और कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से आंवला जूस पीने से मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार..

इस जूस में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है और बैक्टीरिया व वायरस से लड़ने की ताकत देता है।

वजन घटाने में मददगार..

वजन कम करने में आंवला जूस एक बेहतरीन विकल्प है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है। लगातार 30 दिनों तक सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिल सकती है, बल्कि यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बना सकता है।

पाचन तंत्र को सही रखे..

आंवला जूस पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा है, जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा, यह पेट के एसिड को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।

बालों के लिए फायदेमंद..

रोजाना आंवला जूस पीने से लंबे, घने और काले बाल हो जाते हैं, इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और डैंड्रफ को दूर रखते हैं।

स्किन को बनाए ग्लोइंग

आंवला जूस पीने से त्वचा में चमक आती है। यह डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और झुर्रियां कम होती हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार

आंवला जूस आयरन का एक अच्छा स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है और खून की कमी को दूर करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद..

आंवला जूस ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद क्रोमियम इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद..

आंवला जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है, जिससे हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में सहायक होता है।

गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत..

आंवला जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करें..

आंवला जूस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर को साफ करता है और हेल्दी रखता है।

स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करें..

आंवला जूस में मौजूद पोषक तत्व मानसिक तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होते हैं। यह ब्रेन फंक्शन को सुधारता है और मूड को अच्छा बनाए रखता है।

Amla Juice Benefits: आंवला जूस पीने का तरीका

1. सुबह खाली पेट पिएं यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
2. गुनगुने पानी के साथ मिलाएं इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।
3. नींबू या शहद मिलाकर पी सकते हैं, इससे स्वाद अच्छा होता है और फायदे बढ़ जाते हैं।
4. बाजार के जूस की जगह घर पर बनाएं, ताजा जूस ज्यादा फायदेमंद होता है।

Amla Juice Benefits: आंवला जूस पीने के नुकसान..

1. ज्यादा मात्रा में पीने से पेट में दर्द या डायरिया हो सकता है।
2. लो ब्लड शुगर वाले लोगों को इसे डॉक्टर की सलाह लेकर पीना चाहिए।
3. अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो इसे खाने के बाद ही पिएं।
4. किडनी स्टोन के मरीजों को ज्यादा आंवला जूस नहीं पीना चाहिए।

Amla Juice Benefits: Conclusion निष्कर्ष

आंवला जूस बेहद हेल्दी ड्रिंक है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन घटाने, बालों और त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करता है। हालांकि, इसे सही मात्रा और सही तरीके से ही पीना चाहिए। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Shubman Gill Statement: गुजरात के कप्‍तान शुभमन गिल ने कह दी ये बात…
Next: MP Vidhan Sabha Budget 2025

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.