Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Amitabh Meet Dharmendra Video Viral: मीडिया पर भड़के सनी देओल, वहीं जय से मिलने पहुंचे वीरु!
  • एंटरटेनमेंट

Amitabh Meet Dharmendra Video Viral: मीडिया पर भड़के सनी देओल, वहीं जय से मिलने पहुंचे वीरु!

Hema Gupta November 13, 2025

Amitabh Meet Dharmendra Video Viral: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की हालत कुछ दिनों से बेहद नाजुक है, उन्हें 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Read More: Palak Muchhal World Record: इंसानियत की मिसाल बनीं पलक मुच्छल, 3800 बच्चों को दी नई जिंदगी!

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद 12 नवंबर की सुबह 7:30 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। धर्मेंद्र के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा और वह रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। वहीं बिग बी धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे।

#AmitabhBachchan clicked driving his car as he headed out to meet his friend and co-star #Dharmendra after his discharge from the hospital. 🚘✨#FilmfareLens pic.twitter.com/EvKwAEze1H

— Filmfare (@filmfare) November 12, 2025

‘धरमजी की सेहत हमारे लिए बहुत बड़ी चिंता थी’ – हेमा मालिनी

मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा –

“यह समय हमारे परिवार के लिए बहुत कठिन था। धरमजी की सेहत हमारी सबसे बड़ी चिंता है। बच्चे भी रातभर जाग रहे थे।

मैं कमजोर नहीं पड़ सकती, मेरे ऊपर बहुत जिम्मेदारियां हैं। लेकिन अब जब वह घर लौट आए हैं, तो हमें राहत मिली है। बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है, कृपया उनके लिए दुआ करें।”

सनी देओल मीडिया पर भड़के..

गुरुवार सुबह सनी देओल पिता धर्मेंद्र के घर पहुंचे, जहां मीडिया की भीड़ लगी हुई थी।

इस दौरान वे नाराज हो गए और हाथ जोड़कर बोले —

“आपके घर में भी मां-बाप हैं, आपको शर्म नहीं आती?”

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मीडिया कवरेज से नाराज़ सनी देओल ने अपनी नाराज़गी जताई।
बंगले के बाहर आकर उन्होंने पत्रकारों से हाथ जोड़कर कहा “आप सबको शर्म आनी चाहिए, क्या आपके घर पर मां-बाप नहीं हैं?”#SunnyDeol #DharmendraDeol pic.twitter.com/xcbN8dQ8Ne

— Monu Lodhi 🇮🇳 (@monu_lodh) November 13, 2025

अमिताभ बच्चन पहुंचे धर्मेंद्र से मिलने…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अमिताभ बच्चन खुद गाड़ी चलाकर उनसे मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बिग बी को धर्मेंद्र के घर की ओर जाते हुए देखा गया।

इसके अलावा डायरेक्टर गुड्डू धनोआ, प्रोड्यूसर असित मोदी समेत कई सेलेब्स भी उनके हालचाल लेने पहुंचे।

 “अफवाहें न फैलाएं, प्राइवेसी का सम्मान करें” – देओल परिवार

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज के बाद परिवार की ओर से बयान जारी किया गया —

“धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर आराम कर रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद, जिन्होंने उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

सुरक्षा के मद्देनजर जुहू स्थित धर्मेंद्र के घर वाली गली पुलिस ने बंद कर दी, ताकि भीड़ इकट्ठी न हो सके।

परिवार ने निधन की फर्जी खबरों पर जताई नाराजगी…

11 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैल गई थीं। इस पर उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस तरह की अफवाहें अनुचित और असंवेदनशील हैं।

बाद में सनी देओल की टीम ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: bhopal: लव जिहाद का आरोपी कासिम अहमद गया जेल
Next: मध्यप्रदेश को बनाएंगे हरित ऊर्जा का हब : डॉ. यादव

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.