Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Bachchan’s Voice Off Caller Tune: कॉलर ट्यून में अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ की आवाज! जानिए वजह…
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Bachchan’s Voice Off Caller Tune: कॉलर ट्यून में अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ की आवाज! जानिए वजह…

Hema Gupta June 26, 2025

Bachchan’s Voice Off Caller Tune: सितंबर 2024 में केंद्रीय गृह मंत्रालय और Indian Cyber Crime Coordination Centre की पहल पर एक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत टेलीकॉम कंपनियों द्वारा कॉल कनेक्ट होते समय अमिताभ बच्चन की आवाज में 40 सेकंड लंबा मेसेज प्ले किया जाने लगा।

Read More: Arjun Kapoor 40th Birthday: अर्जुन कपूर का 40वां बर्थडे आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…

इसमें लोगों को फर्जी कॉल, अज्ञात लिंक्स और OTP जैसी निजी जानकारी न शेयर करने की सलाह दी जाती थी शुरूआत में इसकी खूब सराहना हुई। लेकिन इससे अब कई लोग इरीटेट होने लगे थे और आखिरकार अब इस कॉलट्यून को हटा दिया गया।

कॉल डिले और आपात-संकेतों पर असर….

लेकिन कुछ ही समय में शिकायतें आने लगीं। कई यूजर्स ने यह बताया कि कॉल की शुरुआत में 40 सेकंड का संदेश सुनना इरिटेटिंग और परेशान करने वाला हो गया है — खासकर जब पुलिस या एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सर्विसज कॉल करनी हों।

आपको बता दें कि हाल हि में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा था- मैं भी इससे परेशान हो गया हूं।

1. लोग कहते थे: “कॉल कनेक्शन 40 सेकंड लेट कनेक्ट हो रहा था”

2. कई शिकायतें RTI तक पहुंच गईं।

3. इमरजेंसी सेवाओं को कॉल करते वक्त समय नष्ट हो रहा था और स्थिति संगीन हो सकती थी

 पूरी तरह से हटाई कॉलर ट्यून…

शिकायतों को देखते हुए सरकार ने निम्न कदम उठाए –

1. शुरुआत में, डिफ़ॉल्ट बजने वाली बार-बार आवृत्ति को घटाकर दिन में केवल दो बार किया गया

2. इमरजेंसी नंबर (पुलिस, फायर, एंबुलेंस) पर कॉल होने पर ट्यून पूरी तरह बंद कर दी गई

3. इसके बाद, 26 जून 2025 तक इसे पूरी तरह हटा दिया गया—अब यह किसी कॉल पर नहीं सुनाई देती

ट्रोलिंग और अमिताभ का जवाब…

सोशल मीडिया पर भी इस ट्यून को लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और अमिताभ बच्चन को ट्रोल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा, सो किया।”

एक यूजर ने लिखा कि- “यह कॉलर ट्यून भारत सरकार द्वारा जागरूकता के लिए लगाई गई थी, खासकर साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए। मगर कई लोग अब इससे परेशान या बोर हो चुके हैं, क्योंकि:
हर कॉल पर वही बात सुननी पड़ती है।
यह बात अब काफी लोगों को पता चल चुकी है, तो ट्यून अपनी उपयोगिता खो रही 🙏🏻।”

इसके जबाव में एक्टर ने कहा कि- “अब इसका उत्तर तो भारत सरकार हो दे सकती है ; हमारा इसमें दोष नहीं ; कुछ कहना हो तो Ministry of Home Affairs को आप लिख सकते हैं।”

एक ने लिखा कि- ‘तो कॉल पर बोलना बंद करो भाई।’ और वहीं कई ने इसे ‘झुंझलाहट भरा’ बताया, इसके जवाब में बिग बी ने लिखा- ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’

कोविड कॉलर ट्यून…

यह पहली बार नहीं था जब अमिताभ की आवाज कॉलर ट्यून में इस्तेमाल हुई हो। कोविड-19 के दौरान भी उनकी आवाज में एक जागरूकता संदेश थी, जिसमें मास्क पहनने, दूरी बनाए रखने, हाथ धोने की अपील थी।

जागरूकता अभियान के तहत शुरु हुई थी ये कॉलर ट्यून…

सितंबर 2024 में साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक जागरूकता अभियान के तहत एक कॉलर ट्यून की शुरुआत की थी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में लगभग 40 सेकंड का एक संदेश शामिल था। इस ट्यून में लोगों को फर्जी कॉल्स, संदिग्ध लिंक और OTP जैसी संवेदनशील जानकारी साझा न करने की सलाह दी जाती थी। हालांकि, यह ट्यून जल्द ही आलोचनाओं का कारण बन गई क्योंकि इससे कॉल कनेक्ट होने में देरी हो रही थी, जो इमरजेंसी जैसी स्थितियों में घातक हो सकती थी।

कॉलर ट्यून क्यों होती है उपयोगी?

भारत में कॉलर ट्यून का इस्तेमाल जागरूकता फैलाने का साधन माना जाता है, खासकर जहाँ रूरल रिलीफ और इंटरनेट कम स्क्रीन टाइम होता है।

1. बैंक फ्रॉड, कोविड या साइबर ठगी आदि के मामलों में यह एक प्रभावी PSA माध्यम हो सकता है

2. लेकिन जब एक ही 40 सेकंड का मैसेज लगातार सुनना हो, तो लोगों में उदासी और झुंझलाहट उत्पन्न होती है

साइबर फ्रॉड से बचाव…

चाहे कॉलर ट्यून हट गई हो, सावधानी का संदेश अभी भी ज़रूरी है –

1. कभी भी OTP, बैंक या KYC जैसी निजी जानकारी अजनबी को न दें।

2. साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Hamirpur NEWS: बेतवा नदी में बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल, प्रशासन ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन
Next: शुभांशु ने सिर्फ 28 घंटे में ISS में किया सफर: पहले भारतीय के नाम ये बेमिसाल रिकॉर्ड!

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.