Amit Shah Rally Gopalganj Bihar 2025 : गोपालगंज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनडीए के छह प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते हुए जनता से एनडीए की नीतियों और विकास कार्यों का समर्थन करने की अपील करेंगे। सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया गया।
एनडीए प्रत्याशियों का परिचय
अमित शाह ने सभा में एनडीए के छह प्रत्याशियों का परिचय देते हुए उनके विकास कार्यों और जनता के लिए किए गए प्रयासों को बताया। उन्होंने कहा कि यह उम्मीदवार अपने क्षेत्र की बेहतरी के लिए समर्पित हैं और उन्हें जिताना विकास की दिशा में बड़ा कदम होगा।
READ MORE :ठंड से पहले बरसात: इस बार कड़ाके की सर्दी में होगी देरी
चुनावी मुद्दे
अमित शाह ने अपने संबोधन में लोकल और राष्ट्रीय दोनों मुद्दों को पर बात करेंगे। उन्होंने एनडीए के विकास एजेंडा, इनफ्रास्ट्रक्चर सुधारों, रोजगार सृजन और किसानों की भलाई के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के झूठे वादों से सावधान रहें, बेहतर भविष्य के लिए एनडीए को ही वोट दें।
Amit Shah Rally Gopalganj Bihar 2025 : जनसमूह में उत्साह का माहौल
सभा स्थल पर मौजूद हजारों लोगों में चुनावी जोश और उत्साह देखने को मिला। जहां एक ओर समर्थक नारे लगाते रहे, वहीं कई लोगों ने प्रत्याशियों के लिए समर्थन दिखाया। सोशल मीडिया पर भी इस सभा की चर्चा तेजी से फैल रही है।
