Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • नक्सलवाद के अंत की डेडलाइन करीब: रायपुर में शाह की हाईलेवल बैठक में बड़ा मंथन
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंत की डेडलाइन करीब: रायपुर में शाह की हाईलेवल बैठक में बड़ा मंथन

Narendra Singh February 8, 2026

amit shah raipur meeting: देश से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अब बात सिर्फ रणनीति की नहीं, अंतिम फैसलों की है। रविवार को रायपुर में केंद्र सरकार और नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच निर्णायक बैठकों का दौर शुरू हुआ, जिसकी अगुवाई खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक मार्च 2026 की तय समय-सीमा से पहले की सबसे अहम समीक्षा है।

amit shah raipur meeting: सुरक्षा, इंटेलिजेंस और ऑपरेशन की समीक्षा

सुबह शुरू हुई पहली उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस महानिदेशक सहित कई नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में जमीन पर हालात की सीधी रिपोर्ट रखी गई और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई पर चर्चा चल रही है.बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, इंटेलिजेंस नेटवर्क को और मजबूत करने, सुरक्षाबलों के ऑपरेशन की रफ्तार और बचे हुए संवेदनशील इलाकों में कार्रवाई तेज करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हो रही है। लक्ष्य साफ है, तय समय-सीमा के भीतर नक्सलवाद के आखिरी गढ़ों को खत्म करना।

amit shah raipur meeting: दिनभर मेराथन बैठक में बड़े फैसले 

पहली समीक्षा बैठक दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक दूसरी बैठक होगी। दोपहर 2 से 3 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा, जबकि शाम 3 से 4:15 बजे तक फिर उच्चस्तरीय चर्चा होगी। शाम 5 से 6:10 बजे तक छत्तीसगढ़ @ 25 – शिफ्टिंग द लेंस” विषय पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के विकास और भविष्य की दिशा पर मंथन होगा।

Also Read-छात्र सलमान खान को फॉलो करते हैं, वजह पूछो तो जवाब नहीं-डॉ. मोहन भागवत

दो बड़े एजेंडों पर फैसला

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के मुताबिक, यह 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले की अंतिम बड़ी समीक्षा बैठक है। इसमें दो प्रमुख मुद्दों पर फोकस है। पहला, देश को पूरी तरह सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त करने की ठोस रणनीति। दूसरा, बस्तर सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से अटके विकास कार्यों को गति देने का रोडमैप।

अबतक के नक्सल विरोधी अभियान

  • बस्तर का लगभग 95 प्रतिशत क्षेत्र हिंसा मुक्त
  • वर्ष 2025 में मुठभेड़ों में 317 माओवादी ढेर
  • 11 शीर्ष माओवादी नेता मारे गए
  • 1973 माओवादी मुख्यधारा में लौटे
  • 135 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए

आज और कल के शाह के कार्यक्रम

गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। शाम 4:30 बजे: होटल मेफेयर में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में सहभागिता 

Also Read-आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन पर होगा अंतिम फैसला

9 फरवरी, बस्तरदौरा

सुबह 11:45 बजे बस्तर के लिए रवाना
बस्तर महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: T20 World Cup 2026: इंग्लैंड-नेपाल, श्रीलंका-आयरलैंड का आज होगा मुकाबला!
Next: Lakhimpur Kheri Accident News: लखीमपुर खीरी में गंभीर हादसा, बच्चों समेत 4 की मौत!

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.