Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • शाह-खड़गे के बीच नोकझोंक, खड़गे बोले – प्रधानमंत्री देश से माफी मांगे
  • Top Story
  • देश-विदेश

शाह-खड़गे के बीच नोकझोंक, खड़गे बोले – प्रधानमंत्री देश से माफी मांगे

himani Shrotiya December 9, 2025
Shah-Kharge spat PM apology: राज्यसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बहस देखने को मिली। 

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े किए, जिसके कारण बाद में विभाजन हुआ। उनके इस बयान का मल्लिकार्जुन खरगे ने विरोध किया और कुछ कहने लगे।

शाह-खड़गे के बीच नोकझोंक

इसके बाद खरगे लगातार कुछ बोल रहे थे, तो शाह ने कहा, ‘खरगे साहब, आपका भी नंबर आएगा।’ उन्होंने कहा कि आप अपने समय पर बोलें न। इसके बाद सभापति ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी, आपको मौका मिलेगा, फिलहाल गृह मंत्री को बोलने दें।

Shah-Kharge spat PM apology: शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज

अमित शाह ने संबोधन में कहा- जब वंदे मातरम 100 साल का हुआ, पूरे देश को बंदी बना दिया गया। जब 150 साल पर कल सदन में चर्चा शुरू हुई, राहुल-प्रियंका दोनों सदस्य नदारद थे। वंदे मातरम् का विरोध नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस नेतृत्व के खून में है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वंदे मातरम् पर अपनी स्पीच शुरू की। तब वंदे मातरम्, वंदे मातरम् के नारे लगाए। उन्होंने कहा मैं 60 सालों से यही गाना गा रहा हूं। वंदे मातरम् नहीं गाने वालों ने अभी इसकी शुरूआत की है। 

नड्डा ने खरगे को टोका

खड़गे ने कहा- रुपये के गिरते स्तर पर मोदी ने 2012 में तत्कालीन PM मनमोहन सिंह से कहा था कि देश जानना चाहता है कि ऐसा क्या कारण है कि सिर्फ भारत का रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता ही चला जा रहा है। ये सिर्फ आर्थिक कारणों से नहीं हुआ। ये आपकी भष्ट्र राजनीति के कारण हुआ। मैं पूछता हूं कि क्या आपके साथ भी ऐसा ही हुआ है। क्या आप भी भ्रष्ट हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

इसको लेकर नड्डा ने खड़गे को टोकते हुए कहा – आज वंदे मातरम् पर चर्चा हो रही है, तो उस पर बात कीजिए। आप दूसरे मुद्दे उठा रहे हैं। ये डिबेट का तरीका नहीं है।

प्रधानमंत्री माफी मांगे

Shah-Kharge spat PM apology: वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने चर्चा के दौरान कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे देश की आजादी के लिए जान देने वालों और जेल में रहने वाले महापुरुषों का PM अपमान कर रहे हैं। ‘आप संविधान को मानने वाले नहीं हैं। हमसे कहते हैं कि आपने क्या किया?’

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: ठंड के मौसम पहने ये स्टाईलिश ड्रेस, बने महफिल की क्वीन
Next: Chhattisgarh Naxalites Surrender: 10 दिन में 33 नक्सलियों का सरेंडर

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.