Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Amit Shah statement on Pakistan: अब नहीं मिलेगा पाकिस्तान को पानी– अमित शाह ने सिंधु जल संधि को लेकर दिया बड़ा बयान
  • देश-विदेश

Amit Shah statement on Pakistan: अब नहीं मिलेगा पाकिस्तान को पानी– अमित शाह ने सिंधु जल संधि को लेकर दिया बड़ा बयान

Aditya Mishra June 21, 2025

भारत ने सिंधु जल संधि को किया स्थायी रूप से निलंबित

Amit Shah statement on Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने दशकों पुरानी सिंधु जल संधि  को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान के साथ यह संधि अब कभी बहाल नहीं होगी। शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान ने संधि की शर्तों का उल्लंघन किया है और अब उसे वह पानी नहीं मिलेगा जो अब तक अनुचित रूप से मिल रहा था।

‘भारत का पानी भारत में रहेगा, नहर से जाएगा राजस्थान’

अमित शाह ने कहा कि भारत अब उस पानी का उपयोग करेगा जो वास्तव में उसका है। उन्होंने बताया कि अब उस पानी को एक नहर के जरिए राजस्थान तक पहुंचाया जाएगा, जो पहले पाकिस्तान को जा रहा था। यह पानी अब भारत की ज़मीन को सिंचित करेगा और पाकिस्तान “प्यासा” रह जाएगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 हिन्दू पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और असफल रहने पर निर्ममता से लोगों की हत्या कर दी। इस हमले के बाद भारत ने कई कूटनीतिक कदम उठाए, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों को निष्कासित करना शामिल है।

read more: ऑपरेशन सिंधु: 407 भारतीयों की घर वापसी, वन्दे मातरम् के साथ भावुक पल!

ऑपरेशन सिंदूर- आतंकियों पर लक्षित हमले

गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों पर सीमित लेकिन लक्षित हमले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सीधे उन लॉन्चपैड्स पर की गई जहां से पहलगाम हमले की योजना बनाई गई थी। शाह के अनुसार, पाकिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला कहा, लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि यह केवल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई थी।

क्या है सिंधु जल संधि?

Amit Shah statement on Pakistan: 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक  की मध्यस्थता में हुई यह संधि सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज नदियों के जल बंटवारे को लेकर थी। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के बीच कराची में यह समझौता हुआ था। संधि के तहत तीन पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलुज) पर भारत को और तीन पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब) पर पाकिस्तान को प्राथमिकता दी गई थी। लेकिन अब भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान को अब उस पानी का लाभ नहीं मिलेगा।

read more: बांदा में धूमधाम से मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रमुख सचिव पंधारी यादव रहे मुख्य अतिथि

 

 

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Khesari Lal Song On Premanandji: प्रेमानंद महाराज जी के दिवाने हुए खेसारी लाल, वीडियो हुआ वायरल…
Next: Celebrities On Yoga Day 2025: बॉलीवुड सितारों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.