अस्पताल में विशेष सुविधाएं
यह 250 बेड वाला अस्पताल विशेष रूप से आपातकालीन स्थितियों और गंभीर रोगों के इलाज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और लेटेस्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे हरिद्वार और आसपास के इलाके के लोगों को बेहतर और वक्त पर इलाज मिल सकेगा।

शाह और रामदेव ने एक-दूसरे के पैर छुए
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। हरिद्वार में शाह और रामदेव बाबा ने एक-दूसरे के पैर छुए। वहीं पतंजलि के डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने भी अमित शाह के पैर छुए। इसके बाद गृहमंत्री ने कनखल में मां भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और अखंड दीप शताब्दी वर्ष समारोह- 2026 में भाग लिया। फिर अमित शाह निरंजनी अखाड़ा पहुंचे।
Amit Shah Dhami in Haridwar: CM धामी की बड़ी बातें
इस दौरान सीएम धामी ने कहा – गृह मंत्री अमित शाह संकल्प, समर्पण और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। उनके संगठन कौशल से BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य-संस्कृति आई है। भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस की नीति’, आतंकवाद-नक्सलवाद पर सख्ती और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस प्रगति। साथ ही केंद्र के मार्गदर्शन में सराकर देवभूमि उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ लगातार कार्य कर रही है।
2014 के बाद देश में नई कार्य संस्कृति आई है। आज जीरो टॉलरेंस के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ ही आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी विघटनकारी शक्तियों पर प्रहार किया जा रहा है। pic.twitter.com/xHKFZbSWyF
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 22, 2026
