
हरिद्वार पहुंचे CM
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बैरागी कैंप में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर चूक न हो। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। बड़ी संख्या में लोगों की संभावित भागीदारी को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी इंतजाम वक्त से पहले पूरे कर लिए जाएं।
प्रदर्शनी का निरीक्षण
CM धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक प्लानिंग में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को असुविधा न हो। कार्यक्रम स्थल पर लगने वाली प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा लागू 3 नए आपराधिक कानूनों, खासकर भारतीय न्याय संहिता (BNS), के प्रावधानों और उनसे आम जनता को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।

Amit Shah Haridwar Visit: बड़ा जनआयोजन
इसके साथ ही उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के 4 सालों की उपलब्धियां और भविष्य की विकास योजनाएं भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में CM धामी ने कहा कि 7 मार्च का कार्यक्रम एक बड़ा जनआयोजन होगा। हरिद्वार सहित राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता, पदाधिकारी, संत समाज और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से न्याय प्रणाली ज्यादा प्रभावी और त्वरित हुई है। इस प्रदर्शनी के जरिए इन कानूनों के सकारात्मक प्रभावों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
युद्ध में फंसे उत्तराखंड के लोग
मुख्यमंत्री ने ईरान में जारी हालात के बीच वहां फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में है। दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के माध्यम से भी समन्वय किया जा रहा है।
बैरागी कैंप, हरिद्वार में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के आगामी 07 मार्च को प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा… pic.twitter.com/rgAuas3IjA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 3, 2026
चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
CM धामी ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं को इस साल और बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कुंभ मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही है।
