Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Amit Shah Gwalior Visit: अमित शाह के ग्वालियर दौरे से पहले हुआ चमत्कार
  • मध्य प्रदेश

Amit Shah Gwalior Visit: अमित शाह के ग्वालियर दौरे से पहले हुआ चमत्कार

Taruna Samariya December 24, 2025

Amit Shah Gwalior Visit: मध्य प्रदेश के ग्वालियर की सड़कों की चर्चा पूरे भारत में रही है. यहां की बदहाल सड़कों से जनता तो क्या शिकायत सुनने वाले भी परेशान हो चुके हैं. लेकिन रातों रात ग्वालियर की 2 सड़कें बनकर तैयार हो गई हैं. क्योंकि इन्हीं रास्तों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरने वाले हैं.

Amit Shah Gwalior Visit: जिस राह से गुजरेंगे शाह वो रोड बनकर तैयार

ग्वालियर की बदहाल सड़कों ने प्रशासन की जमकर फजीहत कराई है. कई बार मंत्री सांसद के दखल के बाद भी शहर की ज्यादातर सड़कें दुरुस्त नहीं हो सकी हैं, लेकिन इसके उलट केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले ग्वालियर के सूर्य नमस्कार तिराहे से आकाशवाणी चौराहे तक का मुख्य मार्ग दिन रात मशीन के जरिए डामर बेस्ड रोड तैयार की जा रही है. यह वह रास्ता है जो तकरीबन हर बड़े कार्यक्रम या वीआईपी मूवमेंट के दौरान उपयोग होता ही है. अटल बिहारी का पैतृक निवास इसी रोड पर स्थित है. अगर अमित शाह श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो इसी रोड से होकर गुजरेंगे.

Amit Shah Gwalior Visit: 280 सड़कें बदहाल, फिर भी हालात जस के तस

ग्वालियर की सड़कों को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी खींचतान होती रही है। चेतकपुरी से नदी गेट तक कई सड़कें धंस गईं, कहीं गड्ढों में सुरंग तक दिखाई देने लगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल के पास की सड़क धंसने के बाद प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई थी।

नेता आने से पहले जागा सिस्टम-विपक्ष 

सड़कों को लेकर विपक्ष ने भी सरकार को घेरा। कांग्रेस ने प्रदर्शन और रैलियां कीं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक ने सोशल मीडिया पर ग्वालियर की सड़कों का मुद्दा उठाया। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी के बड़े नेता के आने की वजह से ही सड़कें सुधारी जा रही हैं।

लोग हैरान, बोले- हर महीने आएं तो बाकी रोड भी बन जाए

इस रोड को बनता देख आम जन भी हैरान हैं. कृषि विश्वविद्यालय के पास से गुजर रहे राहगीर का कहना था कि, “वह पास ही में रहते हैं, लेकिन इतने समय से खराब शहर की सड़कों पर किसी का ध्यान नहीं है. पिछले 2 दिनों से कृषि विश्वविद्यालय की रोड बन रही है. क्योंकि मंत्री अमित शाह आ रहे हैं. उनके लिए ये सड़के बन रही है. ऐसे में निवेदन करेंगे कि “वे हर महीने आएं, कम से कम एक बार ग्वालियर आया करें. इस बहाने कम से कम ग्वालियर शहर की सड़कें दुरस्त होती रहेंगी.”

प्रभारी मंत्री ने किए सर्वे, सिंधिया ने लगाई थी क्लास

पहले प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट स्कूटर पर बैठ सड़कों के हालात देखने दौड़े फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाकायदा जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की क्लास लगाई थी सर्वे में पता चला था कि 280 सड़कें शहर में बदहाल हैं. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टारगेट भी दिया कि कुछ सड़कें नवंबर अंत तक और बची हुई रोड फरवरी 2026 तक दुरुस्त हो जाएंगी, लेकिन इक्का दुक्का सड़कों को छोड़कर सभी ज्यों की त्यों बनी हुई हैं.

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 20 साल बाद एकसाथ ठाकरे ब्रदर्स, उद्धव बोले – ‘अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे’
Next: भोपाल के अयोध्या बाईपास पर पेड़ कटाई पर NGT ने लगाई रोक

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.