GIS में शामिल होने भोपाल आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
MP Global Investor Summit: खबर भोपाल से है जहां मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन हो रहा है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। बतादें की इस समिट के समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को भोपाल पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम अब सामने आ चुका है, जिसमें वे विभिन्न सत्रों में निवेशकों से बात करेंगे।
कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
समिट के इस अंतिम दिन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर भी सत्रों को संबोधित करेंगे। पर्यटन क्षेत्र में मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसेडर बने पंकज त्रिपाठी भी समापन सत्र का हिस्सा होंगे।
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
अमित शाह का समापन सत्र में होने वाला मिनट टू मिनट कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा…
4:20 – 4:30 बजे:
एमपी पवेलियन और एक्सपीरियंस जोन का दौरा।
4:30 बजे:
समापन सत्र के लिए हॉल में आगमन।
4:30 – 4:32 बजे:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वागत।
4:32 – 4:37 बजे:
‘फॉरवर्ड मध्य प्रदेश’ पर मुख्य सचिव का संबोधन।
4:37 – 4:40 बजे:
‘मध्य प्रदेश – अनंत संभावनाएं’ पर वीडियो प्रसारण।
4:40 – 5:00 बजे:
प्रमुख उद्योगपतियों का संबोधन।
5:00 – 5:10 बजे:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का समापन संबोधन।
5:10 – 5:45 बजे:
गृह मंत्री अमित शाह का मुख्य भाषण।
5:45 – 5:50 बजे:
धन्यवाद ज्ञापन।
6:00 – 6:30 बजे:
मीडिया ब्रीफिंग।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
MP Global Investor Summit: यह समिट मध्य प्रदेश को निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
