Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • शाह ने 9000 कांस्टेबल्स को बांटे नियुक्ति पत्र, भजनलाल सरकार की तारीफ की
  • राजस्थान

शाह ने 9000 कांस्टेबल्स को बांटे नियुक्ति पत्र, भजनलाल सरकार की तारीफ की

himani Shrotiya January 10, 2026
Amit Shah Rajasthan Constables: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान पुलिस अकादमी में नवनियुक्त कांस्टेबल के कार्यक्रम में शामिल हुए। अमित शाह ने कहा कि 9000 कांस्टेबल्स की नियुक्ति से कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बिना खर्च और सिफारिश के पारदर्शी तरीके से युवाओं की भर्ती कर उन्हें नौकरी दी गई है। 
अमित शाह राजस्थान पुलिस अकादमी में नवनियुक्त कांस्टेबल के कार्यक्रम में शामिल

शाह ने की भजनलाल सरकार की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, ”राजस्थान में कांग्रेस राज में हो रहे पेपर लीक का सिलसिला भजनलाल सरकार में खत्म हो गया। भजनलाल सरकार ने पेपर लीक बंद किया। एक हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बावजूद यहां कानून व्यवस्था बेहतर है। भजनलाल सरकार बनने के बाद आपराधिक घटनाओं में 14% की कमी आई। 

pic.twitter.com/HYRq4ss6wB

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 10, 2026

Amit Shah Rajasthan Constables: माहेश्वरी एक्सपो में शामिल हुए शाह

इससे पहले अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो 2026’ में शामिल हुए। इसको लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत माहेश्वरी समाज की तारीफ और उसके गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए की। शाह ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने हमेशा देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। 

माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो 2026
माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो 2026

माहेश्वरी समाज ने देश को पहचान दिलाई

अमित शाह ने कहा कि मारवाड़ के लोग दुनिया के हर कोने में फैले हुए हैं। व्यापार के क्षेत्र में माहेश्वरी समाज ने देश और राजस्थान दोनों को पहचान दिलाई। समाज के आयोजन और महाकुंभ जैसी सभाएं भारत को मजबूत बनाने का काम करती हैं। जब हर समाज अपने गरीब और कमजोर सदस्यों की देखभाल करता है, तो पूरा भारत आत्मनिर्भर बनता है। 

पूरे विश्व में फैला समाज  

Amit Shah Rajasthan Constables: CM भजनलाल शर्मा ने कहा की ये आयोजन केवल सम्मेलन नहीं बल्कि माहेश्वरी समाज की एकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। राजस्थान की धरती से निकला ये समाज आज पूरे विश्व में फैला है। 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: ईरानी गैंग का सरदार राजू ईरानी गिरफ्तार, सूरत पुलिस कर रही पूछताछ
Next: प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए CM धामी, बोले – राज्य को खेलभूमि के रूप में विकसित किया जा रहा

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.