Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Amit Shah Chhattisgarh Visit : अमित शाह की नक्सल पर हाईलेवल मीटिंग
  • छत्तीसगढ़

Amit Shah Chhattisgarh Visit : अमित शाह की नक्सल पर हाईलेवल मीटिंग

Narendra Singh April 4, 2025
अमित शाह
अमित शाह

Amit Shah Chhattisgarh Visit : आज बस्तर में कमांडर्स से मिलेंगे शाह

Amit Shah Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंचेंगे। यहां नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में अमित शाह रात रुकेंगे। इसके बाद शनिवार की सुबह उनके बस्तर जाने का कार्यक्रम तय है। दंतेश्वरी माता दर्शन के बाद शाह रायपुर आकर एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हाईलेवल मीटिंग लेंगे।

शाह का दौरा इस लिए अहम

शाह का ये दौरा तब हो रहा है जब प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी है। 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात अमित शाह ने रायपुर में बीते साल मीटिंग में कही थी। इस टारगेट को करीब 1 साल ही बाकी है, इस वजह से शाह का ये दौरा नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अहम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ आ रहे शाह
छत्तीसगढ़ आ रहे शाह

दंतेवाड़ा में 3 अप्रैल से आयोजित बस्तर पंडुम का समापन अमित शाह करेंगे। यहां बस्तर के वाद्य, खान-पान, नृत्य, संगीत सभी को एक मेले में दिखाया गया है। अमित शाह यहां बस्तर के पकवान भी चखेंगे।

पंचायत चुनाव में चुनकर आए जनप्रतिनिधियों के साथ लंच का कार्यक्रम है। इसके बाद नक्सल ऑपरेशन में शामिल कमांडर और जवानों से भी मिलेंगे।

रायपुर में होगी बैठक

अमित शाह शनिवार शाम तक बस्तर से रायपुर वापस लौटेंगे। इसके बाद नवा रायपुर के रिसॉर्ट में बैठक लेंगे। इस बैठक में सीएम साय और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे।

एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े पुलिस, CRPF और BSF जैसी सेंट्रल फोर्स के कमांडर भी इस बैठक में होंगे।सरकार अब तक के नक्सल ऑपरेशन का ब्योरा शाह को देगी। इस बैठक में प्रदेश में लागू की गई नई नक्सल नीति के बारे में भी गृहमंत्री को बताया जाएगा।

साय सरकार में 350 नक्सली मारे गए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद का खात्मा तय है।

भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में अब तक 2200 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है और आत्मसमर्पण किया है, साथ ही अब तक 350 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं।

सीएम ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में हमारी सरकार लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित कर रही है।

नियद नेल्ला नार योजना से सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। सरकार लाल आतंक का दामन छोड़ शांति के रास्ते पर लौटने वाले इन लोगों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है।

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

Read More:- Ghibli AI Portrait Privacy Issues : घिबली एआई जेनरेटर पर सेल्फी अपलोड करने से पहले सोचें

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ujjain navratri news : नवरात्रि पर देवी मंदिरों में धूम
Next: ayushman bharat yojana : दिल्ली में कल से शुरू हो रही आयुष्मान योजना

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.